अंकिता पटेल
अगर आपको पारंपरिक पायल पसंद है, लेकिन इस बार कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो कड़ा स्टाइल पायल ट्राई कर सकती हैं। मजबूत बैंड जैसा लुक, खूबसूरत नक्काशी और मॉडर्न पैटर्न इसे खास बनाते हैं।
डार्क सिल्वर फिनिश और बारीक नक्काशी वाला ऑक्सीडाइज्ड कड़ा पायल पारंपरिक ज्वेलरी पसंद करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है। इसे कुर्ती, कॉटन साड़ी या एथनिक सूट के साथ पहन सकती हैं।
छोटे-छोटे घुंघरुओं से सजा कड़ा पायल पैरों को पारंपरिक और आकर्षक लुक देता है। अगर आपको पायल की हल्की छनक पसंद है, तो छोटे घुंघरुओं वाला डिजाइन चुनें।
फूलों और पत्तियों की आकृतियों से सजा कड़ा पायल पारंपरिक डिजाइन को खूबसूरत अंदाज देता है। इसके बीच में उभरा हुआ फ्लोरल पैटर्न खास आकर्षण बन सकता है।
ओपन-कफ डिजाइन में कड़ा पूरी तरह बंद नहीं होता, इसलिए इसे पहनना और उतारना आसान हो सकता है। दोनों सिरों पर छोटे मोटिफ या नक्काशी वाला पैटर्न इसे अलग लुक देता है।
लाल, हरे या नीले रंग के स्टोन वाला कड़ा पायल सादे डिजाइन में भी आकर्षक नजर आता है। अगर आप त्योहारों या शादी के लिए ज्वेलरी चुन रही हैं, तो अपने आउटफिट से मेल खाते स्टोन वाला पैटर्न देख सकती हैं।
मीनाकारी वर्क वाला कड़ा पायल पारंपरिक ज्वेलरी में रंगों की खूबसूरती जोड़ता है। लाल, हरे या नीले रंग की डिटेलिंग इसे खास बना सकती है। सिल्क साड़ी के साथ यह डिजाइन खूबसूरत लगेगा।
चौड़े बैंड और बारीक नक्काशी वाला कड़ा पायल उन महिलाओं के लिए है, जिन्हें ज्वेलरी में थोड़ा बोल्ड अंदाज पसंद है। इसकी डिजाइन अपने आप में खास होती है।
मोर की आकृति और बारीक नक्काशी वाला कड़ा पायल पारंपरिक ज्वेलरी को रॉयल अंदाज देता है। अगर आपको क्लासिक डिजाइन पसंद हैं, तो यह विकल्प आपके कलेक्शन में खास जगह बना सकता है।
डबल-लाइन डिजाइन में दो समानांतर बैंड या दोहरी डिटेलिंग नजर आती है, जिससे पायल को अलग और स्टाइलिश लुक मिलता है। यह अच्छा विकल्प है, जो पारंपरिक कड़े के साथ थोड़ा मॉडर्न पैटर्न चाहती हैं।