सुनीता पांडे
देश की सरकारी तेल कंपनियों द्वारा हर महीने एलपीजी गैस की कीमत तय या संशोधित की जाती है। इस बार भी 1 तारीख को एलपीजी गैस की कीमत में बदलाव की उम्मीद है।
अप्रैल और मई के दौरान 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक उपयोग वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी, लेकिन 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इसी वजह से इस बार संभावना है कि एलपीजी की कीमतें कम हो सकती हैं।
विदेश में क्रेडिट कार्ड के जरिए किए गए खर्च पर टीसीएस शुल्क लगाने का प्रावधान 1 जुलाई 2023 से लागू हो सकता है। इसके तहत 7 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करने पर 20 फीसदी टीसीएस देना होगा।
हालांकि, शिक्षा और चिकित्सा से संबंधित खर्च होने पर यह शुल्क घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया जाएगा। वहीं, जिन करदाताओं ने विदेश में शिक्षा के लिए ऋण लिया है, उन्हें 7 लाख रुपये से अधिक की राशि पर 0.5% टीसीएस शुल्क देना होगा।
हर महीने की तरह इस महीने भी सीएनजी और पीएनजी की कीमत में बदलाव हो सकता है।
दिल्ली और मुंबई में पेट्रोलियम कंपनियां पहली तारीख को गैस की कीमत में बदलाव करती हैं।
इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख जुलाई में खत्म हो रही है। ऐसे में अगर आपने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है, तो 31 जुलाई तक फाइल कर लें।