सुनीता पांडे
जमीन के नीचे कंद के रूप में उगने वाला जिमीकंद (सूरन) पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।
इसमें कैल्शियम, डाइटरी फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है, जो आपके शरीर को पोषण प्रदान कर सकता है।
इस प्रकार के आहार का सेवन करने से कब्ज के दौरान मल त्यागने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
साथ ही पेट में कीड़े, पेट के दर्द और सूजन से भी राहत दिलाता है।
आयुर्वेद में भी जिमीकंद के कई फायदे बताए गए हैं।
बवासीर की समस्या में सूरन की सब्जी बहुत फायदेमंद मानी जाती है।
इसका सेवन करने से खट्टी डकार की समस्या, अपच, हाथ और पैर में दर्द और कमजोरी में बहुत फायदेमंद होता है।
सूरन में मौजूद गुण आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने वाले होते हैं।
Disclaimer: इसका किसी भी तरह का औषधीय इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।