प्रीति शर्मा
जाह्नवी कपूर ने पेरिस फैशन वीक इवेंट में अपने स्टाइलिश लुक से लाइमलाइट लूटी।
पोलो शर्ट के साथ चेक प्रिंट प्लीटेड मिनी स्कर्ट में जाह्नवी कपूर बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
इस आउटफिट के साथ उन्होंने जैकेट के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है।
स्कर्ट के साथ पतली ब्राउन बेल्ट पहनकर एक्ट्रेस ने कमर को परफेक्ट शेप दिया है।
एक्ट्रेस ने बालों का स्लीक बन बनाया है और ग्लोइंग मेकअप किया है।
जाह्नवी का यह स्टाइलिश और फैशनेबल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
इस तरह के ट्रेंडी आउटफिट को हर जेनजी गर्ल वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
इस तरह के लुक कैजुअल आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे।