मनोज पांडे
आईटेल ने भारतीय बाजार में अपना नया लो बजट स्मार्टफोन आईटेल एस23 लॉन्च कर दिया है। 50MP कैमरा और 16GB रैम पावर के साथ आने वाले इस फोन की कीमत केवल 8,799 रुपये है।
आईटेल एस23 को भारत में 8,799 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज उपलब्ध है।
आईटेल एस23 की बिक्री 14 जून से अमेजन पर शुरू होगी जहां इसे स्टाररी ब्लैक और मिस्ट्री व्हाइट रंगों में खरीदा जा सकेगा।
itel S23 8GB रैम वैरिएंट के अलावा, कंपनी ने फोन का 4GB रैम वैरिएंट भी पेश किया है जो 4GB वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है।
इस फोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी है। फोन का 8GB रैम वेरिएंट Amazon पर जबकि 4GB रैम वेरिएंट ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 50 MP का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए itel S23 स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्पीड को चार्ज करने के लिए फोन 10W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।