टेस्ट में इन गेंदबाजों ने फेंकी हैं सबसे ज्यादा नो बॉल, लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल

मृणाल पाठक

क्रिकेट फॉर्मेट का सबसे दिलचस्प कोई फॉर्मेट है तो वो है टेस्ट क्रिकेट। इस प्रारूप को ही असल क्रिकेट कहा जाता है।

ऐसे में कई क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि अब तक किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकी होगी। तो चलिए जानते हैं...

ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 76 मैचों में कुल 472 नो बॉल फेंकी हैं।

फिडेल एडवर्ड्स

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम रेड-बॉल क्रिकेट में 325 नो बॉल है।

इशांत शर्मा

भारत के गेंदबाज इशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकी हैं। उन्होंने 105 मैचों में 314 नो बॉल फेंकी हैं।

जहीर खान

जहीर खान भी इस लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में 92 टेस्ट मैचों में कुल 299 नो बॉल फेंकी हैं।

शॉन पोलक

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलक ने अपने पूरे टेस्ट करियर में कुल 108 टेस्ट मैच में 289 नो बॉल फेंकी हैं।

एंड्रयू फ्लिंटॉफ

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने टेस्ट क्रिकेट में 79 मैचों में कुल 279 नो बॉल फेंकी हैं।

मोर्ने मोर्कल

भारत के मौजूदा गेंदबाजी कोच और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर मोर्ने मोर्कल ने टेस्ट क्रिकेट में 86 मैचों में कुल 234 नो बॉल फेंकी हैं।

स्पोर्ट्स की खबरें

देखने के लिए क्लिक करें