सिमरन सिंह
जब बैटरी के अंदर गैस जमा हो जाती है, तो वह फूलने लगती है यह बेहद खतरनाक संकेत है
फोन को गर्म जगह पर रखने से बैटरी में रासायनिक प्रतिक्रिया तेज होती है और गैस बनने लगती है
बैटरी में मौजूद अशुद्धियां इलेक्ट्रोलाइट से रिएक्ट करके गैस बनाती हैं, जिससे बैटरी फूल जाती है
सस्ता या गलत चार्जर इस्तेमाल करने से ओवरचार्जिंग और हीट बढ़ती है, जो बैटरी को नुकसान पहुंचाती है
ज्यादा चार्जिंग से इलेक्ट्रोलाइट खराब होता है और गैस बनती है, जिससे बैटरी फूलती है
फूली हुई बैटरी में शॉर्ट सर्किट, आग या ब्लास्ट का खतरा होता है इसे नजरअंदाज न करें
गर्मी से दूर रखें, ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करें, 50-60% चार्ज में स्टोर करें
इनमें गैस बाहर निकलने के वेंट होते हैं, जिससे दबाव नहीं बढ़ता और बैटरी सुरक्षित रहती है
नई बैटरी टेक्नोलॉजी से सूजन कम होगी लेकिन अभी सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है, अगर आपकी बैटरी फूल रही है, तो तुरंत बदलें!