संदीप पांडे
खबर है कि असिन और उनके पति राहुल शर्मा के बीच अनबन चल रहा है।
फैंस असिन के मैरिड लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चलने का कयास इस बात से लगा रहे हैं क्योंकि एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से पति राहुल के साथ वाले सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।
असिन के इंस्टाग्राम पर अब ज्यादातर तस्वीरें उनकी 5 साल की बेटी अरिन की है।
असिन के इंस्टाग्राम पर ऐसी एक ही तस्वीर है जिसमें असिन अपने पति राहुल के साथ नजर आ रही हैं, ये तस्वीर कपल के वेडिंग रिसेप्शन की है, जिसमें दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं।
कपल की तरफ से अभी तक उनके बीच अनबन की कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है।
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि असिन ने पति के साथ वाले सारे पोस्ट क्यों डिलीट कर दिए।
2016 में असिन ने माइक्रो मैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी।
असिन ने 2008 में फिल्म ‘गजनी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।