सिमरन सिंह
पहले के फोन में ओवरचार्जिंग से बैटरी खराब हो जाती थी, लेकिन 2026 के स्मार्टफोन अब काफी स्मार्ट हो चुके हैं।
iPhone, Samsung Galaxy, Google Pixel और OnePlus जैसे फोन में ओवरचार्जिंग से बचाने के लिए स्मार्ट सिस्टम होता है।
100% चार्ज होने के बाद फोन खुद चार्जिंग रोक देता है और जरूरत के हिसाब से ही बैटरी को टॉप-अप करता है।
असली खतरा ओवरचार्जिंग नहीं, बल्कि लंबे समय तक 100% चार्ज पर फोन रखना है।
जब बैटरी घंटों फुल रहती है, तो उस पर हीट और वोल्टेज स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे उसकी लाइफ कम हो जाती है।
धीरे-धीरे बैटरी की क्षमता घटती है जो फोन पहले 2 दिन चलता था, वो 1 दिन में खत्म होने लगता है।
अब ज्यादातर फोन में Optimized या Adaptive Charging फीचर आता है, जो बैटरी को 80% पर रोककर हेल्थ बेहतर रखता है।
20% से 80% के बीच चार्ज रखें, ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करें, फोन को ज्यादा गर्म न होने दें, 0% तक डिस्चार्ज करने से बचें
रात भर चार्ज करना अब सुरक्षित है, लेकिन परफेक्ट नहीं। अगर बैटरी को लंबे समय तक हेल्दी रखना है, तो स्मार्ट चार्जिंग फीचर जरूर ऑन करें।