मनोज पांडे
इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही Neo 8 और Pro मॉडल में 80W और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
फोन को मीडियाटेक के 9000 सीरीज के प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बारे में टिप्सटर ने बताया कि अपकमिंग फोन मई के अंत तक लॉन्च हो सकता है।
iQOO Neo 8 Pro के बारे में पहले भी लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। कहा जाता है कि फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल और 5,000mAh की बैटरी है। आइकू का यह फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है।
साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है। यह फोन Android 13 पर आधारित FuntouchOS 13 पर चल सकता है।
कैमरा स्पेक्स को देखते हुए, iQOO Neo 8 Pro में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप हो सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का हो सकता है, जिसे अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा सेंसर के साथ पेयर किया गया है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि प्राइमरी कैमरा सेंसर 1/1.5-इंच का हो सकता है। फिलहाल iQOO Neo 8 सीरीज के बारे में यही जानकारी उपलब्ध है।