प्रीति शर्मा
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित छोटा सा गांव भारतीय तिब्बत सीमा के पास बसा हुआ है।
हिमाचल के इस गांव को भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता है। इस गांव का नाम चितकुल है।
चितकुल को भारत तिब्बत रोड पर स्थित भारतीय सीमाओं के अंदर अंतिम गांव माना जाता है।
हिमालय की खूबसूरती से घिरा हुआ चितकुल गांव हिमाचल की सबसे खूबसूरत जगहों की लिस्ट में शामिल है।
यहां पर पर्यटक ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं। रोमांच प्रेमियों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।
गर्मियों के समय चितकुल में परिवार या दोस्तों के साथ वेकेशन मनाने का प्लान किया जा सकता है।
चितकुल में स्थित बेरिंग नाग मंदिर अपनी शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।
भारत के आखिरा गांव का दीदार करने के लिए आपको पास के रेलवे स्टेशन देहरादून जाना होगा। यहां से टैक्सी ले सकते हैं।