प्रीति शर्मा
भारत को अंग्रेजों से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी।
इस वजह से हर साल 15 अगस्त को देशवासी झंडा फेहराते हैं।
लेकिन भारत में एक शहर ऐसा भी है जहां 14 अगस्त की रात तिरंगा फहराते हैं।
बिहार के पूर्णिया में हर साल 14 अगस्त की रात को झंड़ा फहराया जाता है।
स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह ने दोस्तों के साथ आजादी से पहले रात को झंड़ा फहराया था।
माना जाता है कि यहां पर रात को लोगों ने मिठाई बांटर आजादी का जश्न मनाया था।
लोगों के अनुसार वाघा बॉर्डर के बाद पूर्णिया इकलौता जिला है जहां रात को तिरंगा फहराया जाता है।
इस परंपरा को रामेश्वर प्रसाद सिंह के परिवार वाले लोग आज भी निभा रहे हैं।