सुनीता पांडे
आजकल लोग वजन कम करने के लिए कई तरीके और उपाय अपनाते हैं।
कुछ लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, तो कुछ खाना-पीना छोड़कर डाइटिंग करना शुरू कर देते हैं।
लेकिन एक्सरसाइज के साथ आपके लिए यह जानना भी बेहद जरूरी है कि क्या और कब खाना चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो आपको अपने आहार में सही मात्रा में फाइबर और प्रोटीन शामिल करना चाहिए ताकि आपका वेट कंट्रोल रहे।
ऐसे ही कुछ हेल्दी सलाद का सेवन करने से आपका वजन घटाना आसान हो जाएगा।
दोपहर के भोजन या नाश्ते में नियमित रूप से चुकंदर का सलाद खाने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।
इसे बनाने के लिए 1 कप दही, 1 कटा हुआ प्याज, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च, कसा हुआ चुकंदर मिलाएं और इसका सेवन करें।
सफेद चने का सलाद भी वजन घटाने में मदद कर सकता है।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप पके हुए चने, 1 कटा हुआ प्याज, टमाटर और खीरा, 1 चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाएं और फिर इसका सेवन करें।
स्प्राउट सलाद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
स्प्राउट सलाद के सेवन से वजन आसानी से कम हो सकता है।
आप वजन जल्द कम करना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, कृपया कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।