भाई दूज पर पूजा थाली में इन चीजों को करें शामिल, हर चीज से जुड़ा है महत्व

दीपिका पाल

भाई दूज 2024

भाईदूज को बहन अपने भाई को तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना करती है। पूजा की थाली में इन चीजों को शामिल करना चाहिए।

रोली

भाई को तिलक करने के लिए आप लाल चंदन या फिर रोली पूजा थाली में रखें।

कलावा

भाई दूज के दिन बहन द्वारा भाई को कलावा बांधा जाता है इसके लिए लाल कलावा भी रखें।

अक्षत (सफेद चावल)

भाई की सुख-समृद्धि के लिए भाई दूज के दिन तिलक की थाली में सफेद चावल रखें।

सुपारी

सुपारी श्री गणेश की प्रतीक है इसके भगवान की कृपा के लिए सुपारी को पूजा की थाली में रखें।

चांदी का सिक्का

भाई के जीवन में हमेशा धन-वैभव बना रहे इसके लिए चांदी का सिक्का भी रखना चाहिए।

नारियल

भाई के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाए इसके लिए पूजा की थाली में नारियल भी रखें।

फूल की माला

अगर आप भाई को फूल माला पहनाती हैं तो इसे तिलक की थाली में रखें।

मिठाई

भाई दूज की थाली में मिठाई को शामिल करें यह भाई के जीवन में मिठास बनी रहे, उसका प्रतीक होती है।

दूर्वा घास

कई जगहों पर भाई दूज के दिन दूबघास से भाई की नजर उतारी जाती है। इसे थाली में रखना चाहिए।

केला

भाई दूज के दिन भाई को केला अवश्य खिलाये क्योंकि इस दिन भाई को केला खिलाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होते हैं।

देखने के लिए क्लिक करें

गाय पूजन तो कहीं काली पूजा, देश के हर कोने में दिवाली पर प्रचलित परंपराएं