इन लो कैलोरी के 7 फूड को डाइट में करें शामिल, तुरंत घटेगा वजन

दीपिका पाल

लो कैलोरी फूड

मोटापे को कम करने के लिए डाइट में बदलाव करने की आवश्यकता होती है इसके लिए कम कैलोरी वाले फूड खा सकते है।

खीरा

100 ग्राम खीरे (Cucumber) में 4 कैलोरी होती है. हाई वॉटर कंटेंट होने की वजह से शरीर को भरपूर हाइड्रेशन मिलता है।

पालक

100 ग्राम पालक से शरीर को 23 कैलोरी मिलती है पालक खाने पर शरीर को विटामिन और खनिज की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है।

धनिया

100 ग्राम सेलेरी से शरीर को सिर्फ 6 कैलोरी मिलती है, पानी और फाइबर से भरपूर सैलेरी खाने पर वजन कम होने में असर दिखने लगता है।

टमाटर

100 ग्राम टमाटर में 18 कैलोरी होती है. टमाटर अच्छा वेट लॉस फूड तो बनते ही हैं, साथ ही इनसे शरीर को ढेरों एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मिल जाते हैं।

मशरूम

100 ग्राम मशरूम में 22 कैलोरी होती है, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर मशरूम लो कैलोरी डाइट में शामिल करना फायदेमंद साबित होता है।

मूली

वेट लॉस फूड्स में मूली भी शामिल है. 100 ग्राम मूली में 16 कैलोरी होती है. ऐसे में इस लो कैलोरी फूड को खाने पर वजन कम होने लगता है।

गोभी

100 ग्राम गोभी से शरीर को 25 कैलोरी मिलती है. ऐसे में गोभी को अलग-अलग तरह से खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

बॉडी डिटॉक्स होता है ये गरम मसाला, जानिए इसके सेवन के फायदे

देखने के लिए क्लिक करें