सुनीता पांडे
अंकुरित मूंग खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। मूंग में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं।
अंकुरित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
मूंग अगर रोजाना नाश्ते में अंकुरित मूंग खाया जाए तो कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
मूंग स्प्राउट्स बनाने के लिए मूंग को 2 से 3 दिन पहले पानी में भिगोकर रख दें।
अंकुरित हो चुकी मूंग को अच्छे से साफ करें, अब इसमें टमाटर, प्याज और हरा धनिया काटकर मिलाएं फिर स्वादानुसार नमक और नींबू डालकर इस सलाह का ब्रेकफास्ट में सेवन करें।
अंकुरित मूंग में फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड में शुगर को अब्जॉर्प्शन को धीमा कर देता है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल रहता है।
अंकुरित मूंग में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आहार से ऑयली खाद्य पदार्थों को हटा दें और अंकुरित अनाज खाएं, यह आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
विटामिन ए, बी और ई भरपूर अंकुरित मूंग में लोहा, तांबा, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जस्ता जैसे खनिज होते हैं।