प्रीति शर्मा
आईपीएल में अपने पहले मैच में धोनी की टीम सीएसके ने जीत के साथ शानदार आगाज किया है।
धोनी ने अब तक आईपीएल में 265 मैच खेले हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
हाल ही में धोनी ने जियो हॉटस्टार पर आईपीएल में हो रही कमेंट्री को लेकर बात की।
उन्होंने बताया कि आईपीएल में वह भोजपुरी भाषा में कमेंट्री सुनना काफी पसंद करते हैं।
आईपीएल की कमेंट्री हिंदी या इंग्लिश नहीं बल्कि अब कई क्षेत्रीय भाषाओं में सुनने को मिलती है।
उनका कहना है कि क्षेत्रीय भाषा में उन्होंने ज्यादा कमेंट्री नहीं सुनी है लेकिन भोजपुरी कमेंट्री जोश से भरी होती है।
भोजपुरी कमेंट्री को सुनकर धोनी को रेडियो कमेंट्री की याद आती है। जिसमें कमेंटेटर पूरी तरह खेल में डूब जाते थे।
साथ क्रिकेटर ने बताया कि उन्हें हरियाणवी कमेंट्री सुनना भी पसंद है क्योंकि यह काफी अनोखी होती है।