मनोज पांडे
लीक में सटीक तारीख तो नहीं बताई गई है लेकिन लॉन्च टाइमलाइन सामने आ गई है। दावा है कि वनप्लस नॉर्ड 3 अगले 6 से 8 सप्ताह के भीतर बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
इसका मतलब है कि वनप्लस के इस मोबाइल को भारत में मई के अंत तक या जून की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
वनप्लस नॉर्ड 3 एक 5जी फोन होगा जिसे प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक डिमेंशिया 9000 ऑक्टाकोर प्रोसेसर द्वारा ऑपरेट किया जा सकता है। यह मोबाइल एंड्राइड 13 ओएस पर लॉन्च होगा।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट हो सकता है। इसके बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर हो सकता है, जबकि इस जोड़ी में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर मिल सकते हैं।
OnePlus Nord 3 के लीक्स में कहा गया है कि यह मोबाइल फोन 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ बाजार में उतर सकता है।
वनप्लस नॉर्ड 3 के स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए लीक में दावा किया गया है कि मोबाइल फोन 6.7 इंच के बड़े डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा।