सुनीता पांडे
विशेषज्ञों के अनुसार शाकाहारी भोजन खाने से हमें फाइबर युक्त खाना मिलता है।
ये आंतों में पानी को सोख लेते हैं और हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं।
फाइबर युक्त भोजन पाचन तंत्र और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
इससे हार्ट, कैंसर आदि बीमारियों से बचाव होता है।
अलसी, बादाम, अनार, सूखे अंजीर, गेहूं का चोकर, बाजरा, राई का आटा, राजमा, दालें, गाजर और चुकंदर में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है।
अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शरीर में पानी की कमी न हो।
फाइबर पानी खींचता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
इसलिए रेशेदार भोजन के सेवन के साथ-साथ पानी पीने की मात्रा को भी बढ़ाना जरूरी है।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, कृपया कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।