सुनीता पांडे
व्यायाम सेहत के लिए बेहद जरूरी होने के साथ-साथ दिमाग भी स्वस्थ रखता है। यह हर बीमारी को ठीक करने का सबसे अच्छा तरीका है।
व्यायाम के लिए सुबह और शाम का समय सबसे अनुकूल माना जाता है।
अगर आप अपने शरीर के निचले हिस्से को फिट और सुडौल बनाना चाहते हैं तो ये एक्सरसाइज आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
पुश-अप्स सबसे आसान एक्सराइज है। अगर पीठ, हाथ, कलाई, पैर आदि मांसपेशियों या हड्डियों में दर्द न हो तो कोई भी इस व्यायाम को कर सकता है।
पुश-अप्स करने से पूरे बॉडी की मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है। इस एक्सरसाइज के दौरान जितनी अधिक मांसपेशियां काम करती हैं, उतनी ही अधिक कैलोरी आप बर्न होती है।
स्वॉट्स करने के दौरान आपके शरीर का निचला हिस्सा काफी सक्रिय रहता है।
अगर आप इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाते हैं, तो इससे आपके लोअर बॉडी का शेप परफेक्ट हो जायेगा।
आप अपनी एक्सरसाइज में क्रंचेज को भी शामिल कर सकते हैं, इससे आपकी कमर टोन होती है।
क्रंचेज से मूलतः पेट की मांसपेशियों पर काम करता है। इस एक्सरसाइज की मदद से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और बेहतरीन शेप आता है।
अगर आप अपने दुबलेपन से परेशान हैं, तो बेंच प्रेस एक्सरसाइज कर सकते हैं।
बेंच प्रेस से न सिर्फ बॉडी गेन में मददगार एक्सरसाइज है, बल्कि इसकी मदद से आपके हाथ, कंधे की मांसपेशिंया मजबूत होती हैं।