सुनीता पांडे
पेट में बनने वाली एसिडिटी को भले ही हम हल्के में लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो यह हमारे शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।
रोजाना डाइट में सलाद का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या नहीं होती है, मूली का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद होता है।
नींबू पानी पीने से भी एसिडिटी दूर होती है।
जायफल तथा सोंठ का चूर्ण बनाकर रोज एक-एक चुटकी लेने से एसिडिटी खत्म हो जाती है।
कच्चा सौंफ चबाने से भी एसिडिटी समाप्त हो जाती है।
सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी में फायदा होता है।
नारियल का पानी पीने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
लौंग चूसना से एसिडिटी के लिए बहुत फायदेमंद है।
गुड़, केला, बादाम खाने से एसिडिटी जल्दी ठीक हो जाती है।
रोजाना खाना खाने के बाद पुदीने की कुछ पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलेगी।
इसके अलावा गरिष्ठ भोजन, तेल-मसाले, लंबे समय तक भूखे रहना और बिना समय के खाना खाने से भी एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।
रात को सोने से करीब तीन घंटे पहले डिनर कर लें, ताकि खाना ठीक से पच सके।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।