प्रीति शर्मा
आंख हमारे शरीर का नाजुक हिस्सा है जिसका ध्यान रखना चाहिए।
आंखों में भी जलन और थकान जैसी समस्या हो सकती है।
इसके पीछे धूल-मिट्टी, प्रदूषण, हवा आदि कारण हो सकता है।
ऐसे में आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। इससे थकान कम होती है।
आंखों की जलन दूर करने के लिए इसके ऊपर खीरा रख सकते हैं।
आंखों पर ठंडा दूध लगाने से भी थकान और जलन कम हो सकती है।
गुलाब जल की कुछ बूंदों को कॉटन पैड की मदद से आंखों पर लगाएं।
खीरे की तरह आलू को भी आंखों पर रखने से जलन और थकान कम होती है।