प्रीति शर्मा
गर्मी के मौसम में ऐसे फल ज्यादा आते हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
गर्मियों में ऐसी ही एक मौसमी फल खरबूजा भी है। यह तरबूज की तरह रसीला होता है।
खरबूजा शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसके अलावा यह फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है।
लेकिन बाजार में खरबूजा खरीदते समय यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि यह अंदर से मीठा है या नहीं।
ऐसे में कुछ आसान तरीके यह पता लगाने के लिए काफी है कि खरबूजा मीठा और खाने लायक है।
खरबूजे को सबसे पहले सूंघ कर देखें। मीठे और पके हुए खरबूजे में प्राकृतिक सुगंध होती है।
अगर खरबूजे में खुशबू नहीं आ रही है तो वह कच्चा हो सकता है।
पका और मीठा खरबूजा पीले या हल्के रंग नारंगी रंग का होता है। वहीं कच्चा खरबूजा हरा होता है।