प्रीति शर्मा
आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए पलकें ही नहीं बल्कि आइब्रो भी सहायता करती है।
कुछ लोगों को शिकायत होती है कि उनकी आइब्रो कम घनी होती है।
ऐसे में कुछ नुस्खों को अपनाकर आइब्रो को मोटी और घनी किया जा सकता है।
आइब्रो को बढ़ाने के लिए रोज एलोवेरा जेल लगाएं और मालिश करें।
जैतून का तेल भी आइब्रो पर लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल आईब्रो को घना बनाता है।
मेथी के दानों को भिगोकर उसका पेस्ट आइब्रो पर लगाया जा सकता है।
प्याज का रस आइब्रो पर लगाने से कुछ ही हफ्तों में कमाल देखने को मिल जाएगा।
पेट्रोलियम जेली से भी आइब्रो को मोटा और घना किया जा सकता है।