प्रीति शर्मा
अक्सर चीटियां कमरे, किचन और खानों में बिना वजह आने लगती हैं।
चीटियों को भगाने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।
नींबू का खट्टा स्वाद चीटियों को पसंद नहीं है जिसका इस्तेमाल उन्हें भगाने में किया जा सकता है।
नींबू को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल से उस जगह छिड़कें जहां चीटियां हैं।
दालचीनी की तेज गंध चीटियों को भगाने के लिए बहुत असरदार उपाय है।
दालचीनी के पाउडर को चीटियों के रास्ते और कोनों में छिड़क दें।
नमक को एक गिलास गुनगुने पानी में डालकर चीटियों के रास्तों पर स्प्रे करें।
इन प्राकृतिक उपायों की मदद से चीटियां लंबे समय तक घर से दूर रहेंगी।