प्रीति शर्मा
कई बार खराब डाइजेशन, मसालेदार खाना और पेट में गर्मी के कारण छाले हो जाते हैं।
शरीर में इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से भी मुंह में छाले हो जाते हैं।
छाले की समस्या में औषधि की तरह कार्य करते हैं तुलसी के पत्ते।
तुलसी की पत्तियां चबाने से शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
तुलसी के पत्ते चबाने से मुंह के छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं।
इसके साथ ही तुलसी के पत्ते पेट को ठंडा कर पाचन बेहतर बनाते हैं जिससे छाले दूर होते हैं।
दिन में कम से कम 2-3 तुलसी के पत्ते चबाएं और बाद में थोड़ा पानी पी लें।
दिन में तीन से चार बार ऐसा करने से मुंह के छाले दूर हो सकते हैं।