प्रीति शर्मा
आजकल खराब खानपान और जीवनशैली की वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगा है।
जब शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है तो नसों में जाकर जम जाता है। इसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं जिसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है।
अजवाइन का इस्तेमाल भारतीय किचन में मसालों की रुप में किया जाता है जिसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं।
अजवाइन का गैस, कब्ज, अपच और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी अजवाइन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन खाई जा सकती है।
रोजाना भिगोए हुए अजवाइन का सेवन या अजवाइन का पानी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।