सिमरन सिंह
ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी लगभग 8 से 15 साल तक आराम से चल सकती है। सही इस्तेमाल और चार्जिंग से यह समय और भी बढ़ सकता है।
अधिकतर EV कंपनियां बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर तक की वारंटी देती हैं, जिससे खरीदारों को भरोसा मिलता है।
अगर बार-बार फास्ट चार्जिंग, ओवरहीटिंग या गलत चार्जिंग पैटर्न अपनाया जाए तो बैटरी की लाइफ कम हो सकती है।
हां, समय के साथ बैटरी की क्षमता धीरे-धीरे कम होती है। आमतौर पर 8-10 साल में इसकी क्षमता लगभग 20-30% तक कम हो सकती है।
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी बदलने का खर्च मॉडल के हिसाब से 3 लाख से 8 लाख रुपये तक हो सकता है।
बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए, बार-बार फास्ट चार्जिंग से बचें, बैटरी को पूरी तरह 0% तक खाली न करें सही तापमान में चार्ज करें।
हां, इलेक्ट्रिक कार की बैटरियों को रीसायकल और री-यूज किया जा सकता है। कई कंपनियां अब सेकेंड लाइफ बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं।
कम फ्यूल खर्च, कम मेंटेनेंस और सरकारी सब्सिडी की वजह से इलेक्ट्रिक कार लंबे समय में काफी सस्ती और फायदेमंद साबित हो सकती है।
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी आमतौर पर 8-15 साल तक चलती है। सही इस्तेमाल और मेंटेनेंस से आप इसकी लाइफ और बढ़ा सकते हैं।