सिमरन सिंह
हम दिनभर में कई बार घड़ी देखते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि इसकी सुइयां लगातार कैसे चलती रहती हैं? इसके पीछे खास तकनीक काम करती है।
घड़ी के अंदर एक ऐसा सिस्टम होता है, जो समय को लगातार गिनता रहता है। आमतौर पर घड़ियां क्वार्ट्ज या मैकेनिकल तकनीक से चलती हैं।
आजकल की ज्यादातर सामान्य घड़ियों में क्वार्ट्ज तकनीक मिलती है। इसमें एक छोटी बैटरी क्वार्ट्ज क्रिस्टल को बिजली देती है।
बिजली मिलने पर क्वार्ट्ज क्रिस्टल एक तय गति से कंपन करता है। यह आमतौर पर एक सेकंड में 32,768 बार कंपन करता है।
घड़ी का इलेक्ट्रॉनिक सर्किट इन कंपनों को गिनता है। तय संख्या पूरी होने पर मोटर को सिग्नल मिलता है और गियर्स सुइयों को आगे बढ़ाते हैं।
मैकेनिकल घड़ी में बैटरी की जरूरत नहीं होती। यह स्प्रिंग या पेंडुलम से मिलने वाली ऊर्जा के सहारे काम करती है।
मैकेनिकल घड़ी के अंदर कई दांतेदार पहिए होते हैं। ये नियमित गति से घूमते हैं और इसी से सेकंड, मिनट और घंटे की सुइयां आगे बढ़ती हैं।
घड़ी को खुद सही समय का पता नहीं होता। उसे पहले सही समय पर सेट किया जाता है। इसके बाद वह अपनी नियमित गिनती से समय बताती रहती है।
सेकंड की सुई के 60 कदम पूरे होने पर मिनट की सुई एक मिनट आगे बढ़ती है। इसी तरह 60 मिनट पूरे होने पर घंटे की सुई आगे बढ़ती है।
स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच नेटवर्क या इंटरनेट से समय सिंक कर सकते हैं। वहीं सामान्य घड़ियों को जरूरत पड़ने पर खुद सेट करना पड़ता है। घड़ी समय पहचानती नहीं, उसकी गिनती करती है!