सिमरन सिंह
साल 2022 में भारत में बैन होने के बाद Free Fire India ने 28 अक्टूबर 2026 को नए अंदाज में वापसी की है। यह गेम Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है।
Free Fire India खेलने के लिए कम से कम:
- 4GB RAM
- 64GB इंटरनल स्टोरेज
- बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपैटिबल प्रोसेसर
Free Fire India पुराने और नए गेम के सभी फीचर्स में अंतर:
भारतीय यूजर्स के लिए अलग वर्जन
Android और iOS पर उपलब्धता
नए कैरेक्टर्स और गेमिंग कंटेंट
भारतीय नियमों के अनुरूप अनुभव
- Snapdragon 6 Gen 3 या बेहतर
- MediaTek Dimensity 6300 या बेहतर
- Adreno 710 या बेहतर GPU
- Arm Mali-G57 MC2 या बेहतर GPU
Google Play Store पर गेम का डाउनलोड साइज 392MB बताया गया है। हालांकि, इंस्टॉल करने और अतिरिक्त गेम डेटा डाउनलोड होने के बाद ज्यादा स्टोरेज की जरूरत पड़ सकती है।
खिलाड़ियों को 65 अलग-अलग कैरेक्टर्स चुनने का विकल्प मिलता है। हर कैरेक्टर की अपनी खास क्षमता होती है, जो गेम खेलने की रणनीति बदल सकती है।
गेम में Ray The Watchman नाम का कैरेक्टर भी मिलता है। इसकी खास क्षमता का नाम Bond of Eclipse है। इसके अलावा Alok, Chrono, Kelly, Luna और Tatsuya जैसे कैरेक्टर्स भी हैं।
गेम में मशीन गन, राइफल, शॉटगन, स्नाइपर, पिस्टल और ग्रेनेड जैसे कई विकल्प मिलते हैं। Archway, TV Tower, Funfair, Windmill और Delta Isle जैसी लोकेशन पर मुकाबला कर सकते हैं।
Free Fire India में खिलाड़ी अपने साथ पेट भी रख सकते हैं। हर पेट की अपनी खास क्षमता होती है, जो मैच के दौरान खिलाड़ी की मदद कर सकती है। आप अकेले या टीम के साथ मुकाबला कर सकते हैं।
Free Fire India को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, इसमें 9 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक के इन-ऐप परचेज मौजूद हैं।