मनोज आर्या & सिमरन सिंह
बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की बड़ी जीत हुई है।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को उन्होंने 19,324 वोटों से हराया।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले। वहीं, भाजपा उम्मीदवार के पाले में 44,827 वोट आए।
बांकीपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की गृह विधानसभा है, यही वजह है कि इस सीट से BJP की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई थी।
साल 2013 में किशोर ने 2014 लोकसभा चुनाव की तैयारी में मीडिया और प्रचार कंपनी सिटिजन्स फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस (CAG) की शुरुआत की।
प्रशांत किशोर और उनकी टीम को नरेंद्र मोदी के लिए एक इनोवेटिव मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग कैंपेन ‘चाय पे चर्चा’ तैयार करने का श्रेय दिया जाता है।