15 अक्टूबर का राशिफल: नौकरी, कारोबार और परिवार के मामले में क्या कहते हैं सितारे?

अंकिता पटेल

मेष राशि

नए संपकों से लाभ होगा। मित्र वर्ग मदद करेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। नियोजित कार्य पूरे होंगे। यश मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मेष राशि | डिजाइन फोटो

वृषभ राशि

जमीन संबंधी मामले पक्ष में हल होंगे। विवादास्पद मामले बातचीत से हल होंगे। मनोरंजन पर खर्च होगा। अचानक लाभ का योग है।

वृषभ राशि | डिजाइन फोटो

मिथुन राशि

निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। मनोरंजन के कार्यों पर खर्च होगा। फोन पर कोई खुश खबरी मिलेगी। बनता हुआ कार्य उलझ सकता है।

मिथुन राशि | डिजाइन फोटो

कर्क राशि

मेहमानों की आवाजाही में व्यस्त रहेंगे। मेहनत का लाभ मिलेगा। आर्थिक संतुलन बनाए रखें। राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि | डिजाइन फोटो

सिंह राशि

जिसे आप घाटे का सौदा मान रहे हैं, उसमें अच्छा लाभ होगा। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, लेखनादि के कार्यों में रुचि रहेगी। सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह राशि | डिजाइन फोटो

कन्या राशि

जहां तक बने यात्रा न करना हितकर रहेगा। घर में किसी के सहयोग से काम बनेगा। मांगलिक कार्यों पर खर्च की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि | डिजाइन फोटो

तुला राशि

पारिवारिक आनंदोत्सव होगा। सुख-शांति मिलेगी। दूरदराज की यात्रा हो सकती है। मानसिक सौहाद्रता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में सहयोग रहेगा।

तुला राशि | डिजाइन फोटो

वृश्चिक राशि

कुछ सामाजिक व्यस्तता सामने आएगी। अकारण तनाव को टालें। अतिथि का आगमन होगा, जिसकी व्यवस्था करनी पड़ेगी। संतान सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि | डिजाइन फोटो

धनु राशि

संतान सुख मिलेगा। विवादास्पद मामले टालने का प्रयास करें। धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी होगी। दुविधा की स्थिति से बचें।

धनु राशि | डिजाइन फोटो

मकर राशि

परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। अनपेक्षित कार्यों पर खर्च होगा। उदर विकार से कष्ट होगा। अनुभव की कमी से लाभ में कमी होगी।

मकर राशि | डिजाइन फोटो

कुंभ राशि

पुराना विवाद हल होने से प्रसन्नता होगी। नियोजित कामकाज बनेगा। व्यय पर नियंत्रण रखकर कार्य करें। परामर्श लेना उचित रहेगा।

कुंभ राशि | डिजाइन फोटो

मीन राशि

आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक सुख एवं आनंद रहेगा। भाग्योदय के अवसर सामने आएंगे।

मीन राशि | डिजाइन फोटो

Navratri Day 5 Outfit: ऑफिस में भी दिखना है फेस्टिव? नवरात्रि के 5वें दिन ट्राई करें ये पीले एथनिक लुक

Swipe Up