सिमरन सिंह
आज के समय में टीनएज गर्ल्स में अनियमित पीरियड्स और पीसीओडी जैसी समस्याएं काफी आम हो गई हैं।
अगर दिनचर्या में थोड़ा बदलाव किया जाए तो इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।
सूर्योदय से पहले उठने से शरीर का फंक्शन सही रहता है, जिससे शरीर में होने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं।
सुबह एक घंटे टहलने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।
सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस या शहद वाला पानी पीने से पोषक तत्व अधिक मिलते हैं और खून से गंदगी बाहर निकलती है।
जंक फूड से बचें और नाश्ते में अंकुरित अनाज और खासकर अंकुरित मूंग जैसे कच्चे अनाज को शामिल करें, जिससे हीमोग्लोबिन सही रहेगा।
सुबह उठने के बाद 20 मिनट तक भी अनुलोम विलोम और कपालभाति करने से बीमारी से राहत मिलती है।