प्रीति शर्मा
सुबह के वक्त पेट साफ न होने से पूरा दिन प्रभावित होता है।
अगर पेट साफ नहीं होता तो पूरे दिन शरीर में ऊर्जा की कमी और थकान महसूस होती है।
रात को गुनगुने पानी में एक चम्मच घी डालकर पीने से आराम मिलेगा।
सौंफ, जीरा और अजवाइन का काढ़ा भी पेट साफ करने में मदद करता है।
पेट साफ करने में अदरक का पानी भी सहायक होता है।
अदरक का पानी पाचन को दुरुस्त करता है। सुबह हल्का और आरामदायक महसूस होता है।
अरंडी का तेल और गुनगुना पानी का सेवन जिद्दी से जिद्दी कब्ज को तोड़ने का रामबाण तरीका है।
गर्भवती महिलाएं और अन्य समस्या होने पर इन चीजों का सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर करें।