प्रीति शर्मा
होली के खास मौके पर हर बार वही गुजिया, नमकीन आदि मेहमानों को परोसा जाता है।
इस बार आप उन्हें कुछ हेल्दी ऑप्शन सर्व कर सकती हैं जो हर कोई खा सके।
मैदे की जगह सूजी या आटे का इस्तेमाल करें और इन्हें तलने के बजाय बेक करें।
फुल क्रीम दूध की जगह ओट-मिल्क या लो-फैट मिल्क का इस्तेमाल करें।
मूंग, काला चना और ढेर सारे अनार के दानों के साथ तैयार यह चाट मेहमानों को एनर्जी से भर देगी।
शकरकंद में नींबू और सेंधा नमक मिलाएं। यह फाइबर से भरपूर और पचाने में आसान है।
चाय के साथ मसाला मखाना सर्व करें। यह कोलेस्ट्रॉल फ्री और वेट-लॉस के लिए बेस्ट है।
इन हेल्दी डिशेज को सर्व करें। यह आपकी होली पार्टी को देसी और रॉयल लुक देगा।