निक्की राय
हिना खान अपने स्टाइल से सभी का दिल जीत लेती हैं। अब उनका नया लुक इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है।
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गुलाबी कश्मीरी सूट पहनकर फोटोज शेयर की हैं।
कश्मीरी ब्यूटी हिना खान का ये देसी अवतार कमाल है। इसे देखकर आप भी उनके फैन हो जाएंगे।
हिना खान ने एक फंक्शन में गोल्डन इंब्रायड्री वाला ये पिंक सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा स्टाइल किया।
लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने मिनिमल न्यूड मेकअप किया था, जो उनके लुक को नेचुरल बना रहा था।
हिना ने अपने लुक को क्लासी और एलिगेंट बनाने के लिए साथ में हैवी झुमके कैरी किए, जो बहुत ही प्यारे लग रहे थे।
सिंपल लुक के लिए एक्ट्रेस ने आंखों को काजल और मस्कारा से सजाया। उनके लुक में उनकी आंखों ने जादू कर दिया।
तस्वीरें शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, "कश्मीर, मेरे दिल का एक टुकड़ा।'