प्रीति शर्मा
टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ने अपने एक्टिंग से जबरदस्त पहचान बनाई है।
हाल ही में हिना खान ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।
एक्ट्रेस ने पिंक कलर का अनारकली सूट कैरी किया है जो काफी शानदार है।
हिना खान इस ट्रेडिशनल लुक में काफी जच रही हैं। उनका यह अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।
हिना खान ने सूट में पोज देते हुए अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट की जिसे तस्वीरों में देख सकते हैं।
सूट के साथ हिना की मुस्कुराहट उनकी खूबसूरती में चार चांद लगी रही है।
बता दें कि हिना खान ने यह लुक उमराव जान की स्क्रीनिंग के लिए कैरी किया है।
फैंस हिना खान की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।