प्रीति शर्मा
एक्ट्रेस हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस हिना इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। जिसका गम भुलाकर वह परिवार के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
बीमारी के दौर में भी एक्ट्रेस अपनी जिंदगी को खुलकर जी रही हैं और बॉयफ्रेंड और परिवार के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
हिना खान ने यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वह रॉकी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में हिना खान पिंक कलर की ड्रेस पहने हुए हैं जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।
हिना ने शॉर्ट हेयर स्टाइल, ग्लोसी मेकअप और काले चश्मे से लुक को पूरा किया है।
हाल ही हिना गृह लक्ष्मी शो में नजर आई थीं। जिसमें उन्होंने चंकी पांडे के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
बता दें कि हिना खान फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज थ्री पर हैं। उनका इलाज चल रहा है।