सुनीता पांडे
गुड़हल की पत्तियों से बनी चाय कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत कारगर है।
इसमें पाए जाने वाले तत्व धमनियों में प्लाक जमने से रोकते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
नियमित रूप से 20 से 25 गुड़हल की पत्तियों का सेवन करने से डायबिटीज लगभग खत्म हो सकता है।
गुड़हल की चाय को बिना चीनी के पीने से किडनी की पथरी को दूर करने में भी मदद मिलती है।
गुड़हल की पत्तियों और फूलों की पंखुड़ियों का पेस्ट बनाकर इसे प्राकृतिक हेयर कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुंह के छालों को ठीक करने के लिए गुड़हल की 3-4 पत्तियां चबानी चाहिए।
गुड़हल का उपयोग त्वचा की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है।
गुड़हल के तेल का उपयोग खुले घावों को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर गुड़हल की पत्तियां शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को दूर करती हैं।
गुड़हल की पत्तियां शरीर को एनर्जी देती हैं और इम्युनिटी बढ़ाती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।