फोन के ऐप सुराक्षित है या नहीं करें पता

सिमरन सिंह

क्या आपका ऐप सुरक्षित है?

फोन में मौजूद हर ऐप भरोसेमंद है या नहीं, यह जानना बेहद जरूरी है। खासतौर पर जब आप रोज़ाना मोबाइल से पेमेंट और बैंकिंग से जुड़े काम करते हैं।

All Source: Pinterest

बैंकिंग और पेमेंट ऐप्स पर खतरा

आजकल फोन में UPI, बैंकिंग और वॉलेट जैसे कई ऐप्स होते हैं। अगर इनमें से किसी ऐप में मैलवेयर या वायरस हुआ, तो भारी नुकसान हो सकता है।

मैलवेयर कैसे करता है नुकसान?

मैलवेयर आपकी निजी जानकारी जैसे OTP, बैंक डिटेल्स और पासवर्ड चुरा सकता है। यही डेटा बाद में हैकर्स के हाथ लग जाता है।

डेटा चोरी से हो सकता है फ्रॉड

हैकर्स चोरी की गई जानकारी का इस्तेमाल कर आपके अकाउंट से पैसे उड़ा सकते हैं या आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

Android यूजर्स के लिए आसान तरीका

अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं, तो सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store खोलें।

Google Play Protect फीचर क्या है?

Play Store में मौजूद Google Play Protect एक सेफ्टी फीचर है, जो फोन में इंस्टॉल ऐप्स को समय-समय पर स्कैन करता है।

कैसे करता है ऐप्स की जांच?

यह फीचर अपने आप चेक करता है कि कोई ऐप खतरनाक, फर्जी या वायरस से संक्रमित तो नहीं है।

मैन्युअल स्कैन का ऑप्शन भी मौजूद

यूजर्स चाहें तो खुद भी Play Protect में जाकर मैन्युअली फोन में मौजूद सभी ऐप्स की जांच कर सकते हैं।

फोन करेगा पूरा स्कैन

स्कैन पूरा होने के बाद अगर कोई ऐप संदिग्ध या असुरक्षित पाया जाता है, तो Google Play Protect आपको अलर्ट कर देता है।

सेफ रहने के लिए जरूरी सलाह

अनजान ऐप्स इंस्टॉल करने से बचें और समय-समय पर Play Protect से फोन स्कैन जरूर करें, ताकि आपका डेटा और पैसा दोनों सुरक्षित रहें।

Spam Calls से पाएं छुटकारा! Jio-Airtel-Vi यूजर्स तुरंत नोट

Swipe Up