कार के Dashboard को साफ करने का तरीका

सिमरन सिंह

क्यों जरूरी है Dashboard की सफाई?

डैशबोर्ड सिर्फ कार की खूबसूरती नहीं बढ़ाता, बल्कि इसकी नियमित सफाई से क्वालिटी और चमक लंबे समय तक बनी रहती है।

Source: Pinterest

सबसे पहले हटाएं ये सामान

सफाई शुरू करने से पहले:

सिक्के

चश्मा

चार्जर

छोटे एक्सेसरीज

डैशबोर्ड से हटाकर बाहर रख दें।

Source: Pinterest

तैयार करें Cleaning Solution

एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। अब उसमें कार वॉश शैम्पू की कुछ बूंदें मिलाकर हल्का घोल तैयार करें।

Source: Pinterest

माइक्रोफाइबर कपड़ा क्यों जरूरी?

सफाई के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें। यह डैशबोर्ड पर स्क्रैच नहीं पड़ने देता।

Source: Pinterest

कपड़े को ऐसे करें इस्तेमाल

कपड़े को शैम्पू वाले पानी में डुबोएं और अच्छी तरह निचोड़ लें। ध्यान रखें, कपड़ा सिर्फ हल्का नम होना चाहिए।

Source: Pinterest

अब करें हल्के हाथों से सफाई

नम कपड़े से पूरे डैशबोर्ड को धीरे-धीरे पोंछें। इससे जमी हुई धूल, दाग और मैल आसानी से साफ हो जाएगी।

Source: Pinterest

सूखे कपड़े से करें शुरुआत

अगर डैशबोर्ड पर ज्यादा धूल जमी है, तो पहले सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से सफाई करें। इससे ढीली धूल तुरंत हट जाएगी।

Source: Pinterest

कोनों की सफाई ऐसे करें

संकरी जगहों और AC वेंट्स की धूल हटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर के सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें।

Source: Pinterest

कार को हमेशा रखें नई जैसी

अगर चाहते हैं कि आपकी कार हमेशा चमकदार दिखे, तो डैशबोर्ड की नियमित सफाई और सही देखभाल बेहद जरूरी है।

Source: Pinterest

ऑटोमैटिक कार चलाते हैं? ये 4 गलतियां गियरबॉक्स को कर सकती हैं बर्बाद

Swipe Up