सुनीता पांडे
करवा चौथ पर महिलाए निराहर-निर्जल व्रत करती हैं।
इसलिए व्रत से पहले सरगी का सेवन किया जाता है ताकि महिलाओं के व्रत में कोई अवरोध न आए।
सरगी हर सास अपनी बहू को देती है, जिसमें महिलाएं सुहाग के सामान के साथ-साथ खाना खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं।
इस बार सरगी में इन चीजों को शामिल करके आप पूरे दिन ऊर्जावान रह सकती हैं और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
सरगी में बादाम, अंजीर, मखाना, अखरोट और खजूर जैसे ड्रायफ्रूट का सेवन करने से शरीर ऊर्जावान रहेगा।
Bananas in a wooden dish on a wooden background. space for text.
आप दूध से बनी बर्फी खाकर अपने व्रत की शुरुआत कर सकते हैं।
बादाम का दूध पीने से आपका पेट भरा रहेगा और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
सरगी में शामिल नारियल पानी और जूस बॉडी को एनर्जी देने के साथ ही पूरा दिन हाइड्रेट रखती है।
ताजे फलों में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को पोषक तत्व प्रदान करते हैं और शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी प्रदान करते हैं।
Indian Hindu Veg Thali / food platter, selective focus