सुनीता पांडे
बाढ़ का पानी आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि नदी का जल नाले के पानी के साथ मिलकर दूषित हो जाता है।
दरअसल जलजमाव के कारण कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं, जिनसे बचना बेहद जरूरी है।
बाढ़ का पानी काफी ज्यादा गंदा होता है, जिसके संपर्क में आने से वायरल संक्रमण हो सकता है।
ये संक्रमण सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार में तब्दील हो सकता है।
अगर किसी ने इस दौरान गंदा पानी पी लिया तो उसे हैजा भी हो सकता है।
दूषित पानी अगर आपके भोजन में भी आ जाए तो टाइफाइड हो सकता है।
गंदे पानी में मच्छर के पैदा होने से मलेरिया जैसी बीमारियां हो सकती है।
दूषित पानी अगर गलती से पेट में चला गया तो डायरिया भी हो सकता है। जिसे आम भाषा में दस्त भी कहते हैं, ये शरीर के पोषक तत्वों को बाहर निकाल देता है।