Hartalika Teej पर साड़ी के साथ बनाएं ये खूबसूरत हेयरस्टाइल, लुक लगेगा एकदम परफेक्ट

अंकिता पटेल

साड़ी के साथ ऐसा हो हेयरस्टाइल

हार्टलिका तीज पर साड़ी के साथ हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को और खूबसूरत बना सकता है। बालों को खुला रखना हो या ट्रेडिशनल जूड़ा बनाना हो, सही हेयरस्टाइल आपके लुक को एलिगेंट बना सकता है।

साड़ी के साथ ऐसा हो हेयरस्टाइल | Source: Pinterest

गजरे वाला क्लासिक जूड़ा

साड़ी के साथ स्लीक जूड़ा और उस पर सफेद गजरा बेहद खूबसूरत लगता है। बनारसी, सिल्क या कांजीवरम जैसी पारंपरिक साड़ी के साथ यह हेयरस्टाइल खास तौर पर जंच सकता है।

गजरे वाला क्लासिक जूड़ा | Source: Pinterest

लो बन विद गजरा

अगर आपको बहुत टाइट जूड़ा पसंद नहीं है तो गर्दन के पास लो बन ट्राई करें। इसके चारों ओर गजरा लगाने से हेयरस्टाइल में पारंपरिक खूबसूरती आएगी।

लो बन विद गजरा | Source: Pinterest

सॉफ्ट कर्ल्स

पारंपरिक साड़ी के साथ सॉफ्ट कर्ल्स एक मॉडर्न टच दे सकते हैं। बालों को पूरी तरह खुला रखते हुए सामने की कुछ लटों को हल्का वेवी रखें। यह हेयरस्टाइल शिफॉन या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ खूबसूरत लगेगा।

सॉफ्ट कर्ल्स | Source: Pinterest

हाफ-अप हाफ-डाउन

अगर आप बाल पूरी तरह खुले भी नहीं रखना चाहतीं और पूरा जूड़ा भी नहीं बनाना चाहतीं, तो हाफ-अप हाफ-डाउन अच्छा विकल्प है। ऊपर के बालों को पीछे पिन करके बाकी बालों को खुला छोड़ें।

हाफ-अप हाफ-डाउन | Source: Pinterest

साइड ब्रेड विद गजरा

लंबी चोटी को साड़ी के साथ स्टाइल करना हमेशा से खूबसूरत विकल्प रहा है। साइड से बनी चोटी में छोटे फूल या गजरा लगाकर तीज वाला ट्रेडिशनल टच दिया जा सकता है।

साइड ब्रेड विद गजरा | Source: Pinterest

फिशटेल ब्रेड

फिशटेल ब्रेड पारंपरिक चोटी से थोड़ा अलग और स्टाइलिश विकल्प है। इसे साड़ी के साथ पहनकर आप ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच जोड़ सकती हैं। ब्रेड में छोटे फूल लगाना भी अच्छा विकल्प है।

फिशटेल ब्रेड | Source: Pinterest

स्लीक लो बन

स्लीक लो बन उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें साफ-सुथरा और एलिगेंट लुक पसंद है। बालों को पीछे की ओर अच्छी तरह सेट करके गर्दन के पास छोटा बन बनाएं।

स्लीक लो बन | Source: Pinterest

वेवी ओपन हेयर

सॉफ्ट वेव्स वाले खुले बाल तीज के डे टाइम लुक के लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं। पेस्टल या हल्के रंग की साड़ी के साथ यह स्टाइल बहुत भारी भी नहीं लगेगा।

वेवी ओपन हेयर | Source: Pinterest

बन के साथ मांग टीका

अगर आपकी साड़ी हैवी है तो बन के साथ मांग टीका या माथापट्टी पहन सकती हैं। इससे चेहरा और हेयरस्टाइल दोनों उभरकर आते हैं।

बन के साथ मांग टीका | Source: Pinterest

Maheshwari Saree Trends: रेशम और सूत की जादुई बुनाई; जानिए महेश्वरी साड़ी की पहचान और इसके पैटर्न

Swipe Up