रीता राय सागर
आपका आउटफिट चाहे किसी भी रंग का हो, स्टोन स्टडेड यह चूड़ियां हर कॉम्बिनेशन के साथ परफेक्ट मेल हैं। साथ ही यह बिना किसी एफर्ट के हैवी लुक भी देगी। साथ में माथा पट्टी परफेक्ट रहेगी।
पीला और गोल्डन कलर फेस्टिव लुक को और निखार देता है। कुंदन या स्टोन वर्क वाली गोल्डन चूड़ियां तीज के लिए शानदार ऑप्शन हैं।
अगर आपकी साड़ी या लहंगे में कई रंग हैं तो मल्टीकलर चूड़ी सेट चुनें। इसके साथ घुंघरू वाली चूड़ियां पेयर करें। इन दिनों बेहद ट्रेंडिंग है। हाथों को फेस्टिव और खूबसूरत लुक देगा।
सफेद और पर्ल वाली चूड़ियां एलिगेंट लुक देती हैं। हल्के रंग की साड़ी या हैवी एथनिक आउटफिट के साथ इनका कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लगेगा।
सॉफ्ट और फेमिनिन लुक के लिए गुलाबी चूड़ियां चुनें। पिंक चूड़ियों के साथ मोती, कुंदन या गोल्डन वर्क वाला सेट खूबसूरत लगेगा।
कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो पीच रंग की चूड़ियां चुनें। ये कलर ट्रेडिशनल आउटफिट को फ्रेश और ब्राइट लुक देते हैं। अगर आपको डार्क और हैवी पसंद नहीं हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट है।
हरे रंग की चूड़ियां तीज के पारंपरिक लुक के साथ खूब जंचती हैं। गोल्डन डिजाइन वाली हरी चूड़ियों को साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं।
हरितालिका तीज पर अगर आफ कांच या लाह की चूड़ियां नहीं पहनना चाहती, तो ये कंगन बेस्ट हैं। हैवी लुक के साथ ये जड़ाऊ कंगन रजवाड़ी और रॉयल लुक देंगे।
अगर आप अपने तीज लुक में चूड़ियों को हाइलाइट करना चाहती हैं, तो चूड़ियों के साथ हाथफूल बहुत अच्छा और नई दुल्हन का वाइब देगा। इसे गोल्डन कंगन या फिर अपने पसंद की किसी भी चूड़ी के साथ पेयर किया जा सकता है।
लाल रंग की चूड़ियां हरतालिका तीज के लिए सबसे क्लासिक चॉइस हैं। गोल्डन वर्क और स्टोन वाली लाल चूड़ियों से हाथों को ट्रेडिशनल और रॉयल लुक मिलेगा।