सुनीता पांडे
5 जून, 1976 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मी रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है। फिल्मों में काम करने के दौरान एक्ट्रेस ने अपना नाम बदल लिया था।
साल 1992 में तेलुगु फिल्म 'आ ओकट्टी अडुक्कु' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली रंभा ने पूरे करियर में 100 से ज्यादा साउथ इंडियन और 17 बॉलीवुड फिल्मों में काम भी किया।
रंभा ने 1995 में फिल्म 'जल्लाद' से बॉलीवुड में एंट्री की, लेकिन जल्द ही उनका नाम बड़ी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गया।
फिल्म 'जल्लाद' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली रंभा ने जुड़वा, घरवाली बाहरवाली, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, बंधन, बेटी No.1, जैसी फिल्मों में काम किया है।
रंभा ने अमिताभ बच्चन सलमान खान और गोविंदा, अक्षय कुमार, अजय देवगन, मिथुन चक्रवर्ती सहित लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ हिट फिल्में दी है।
हिंदी फिल्मों में इन्हें ग्लैमर गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।
रंभा ने कई फिल्मों में हॉट सीन्स के जरिए खलबली मचा दी थी।
रंभा आखिरी बार साल 2011 के दौरान मलयालम फिल्म 'फिल्मस्टार' में नजर आई थीं।
हिंदी से लेकर साउथ और भोजपुरी तक हुस्न का जलवा बिखेर चुकी एक्ट्रेस रंभा ने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ दी थी।
8 अप्रैल, 2010 के दिन श्रीलंकाई तमिल बिजनेसमैन इंद्राण पद्मनाथन से तिरुमाला में शादी की थी।
शादी के बाद रंभा इंडस्ट्री को अलविदा कह, अपने निजी जीवन में व्यस्त हो गई।
फिलहाल रंभा अपने पति और तीन बच्चों के साथ कनाडा में रहती हैं।