सुनीता पांडे
7 जून, 1981 को मुंबई में जन्मी अमृता राव आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं।
सिंपल ब्यूटी मानी जाने वाली अभिनेत्री अमृता राव अपने किरदार के प्रति बेहद सजग मानी जाती हैं।
'अब के बरस' से अमृता राव ने बॉलीवुड में कदम रखा था, इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई।
उसके बाद 2003 में अमृता को 'इश्क विश्क' और 2004 में 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों में देखा गया।
फिल्म 'विवाह' में अमृता राव और शाहिद कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
हालांकि इन सबके बावजूद अमृता बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
अमृता का विवादों से भी नाता रहा है, एक MMS स्कैंडल में भी अमृता का नाम जुड़ा था।
साल 2006 में आई फिल्म 'प्यारे मोहन' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि ईशा ने अमृता को गुस्से में सबके सामने थप्पड़ ही जड़ दिया था।
फिल्मों में अपनी साफ सुथरी छवि के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहीं एक्ट्रेस अमृता राव ने 2016 में शादी कर घर बसा लिया।
सात साल के रिलेशनशिप के बाद अमृता राव ने आरजे अनमोल से शादी कर ली थी। शादी के बाद अमृता ने फिल्मों से दूरी बना ली।
एक्ट्रेस ने अनमोल के साथ कटराज के एक प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।
अमृता को आखिरी बार फिल्म ठाकरे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था, जिसमें उन्होंने बाला साहब ठाकरे की पत्नी का किरदार निभाया था।
अमृता ने शुरू से ही फिल्मों में बोल्ड, किसिंग, इंटिमेट सीन, बिकिनी और छोटे कपड़ों वाले सीन से परहेज किया।