अंकिता पटेल
गले के पारंपरिक मंगलसूत्र से अलग अब कलाई पर पहनने वाले मंगलसूत्र-ब्रेसलेट भी स्टाइलिश विकल्प बन रहे हैं।
पतली चेन में छोटे काले मोतियों के साथ नन्हा पेंडेंट रोजमर्रा के लिए सादा और खूबसूरत लगता है।
काले मोतियों के बीच सुनहरे इनफिनिटी चिन्ह वाला डिजाइन आधुनिक लुक के साथ मंगलसूत्र की पहचान बनाए रखता है।
काले मोतियों के साथ छोटा चमकदार स्टोन या हीरे जैसा पेंडेंट कलाई को हल्का-सा ग्लैमरस लुक देता है।
दोहरी काली-मोती चेन और बीच में छोटा सजावटी पेंडेंट वाला डिजाइन थोड़ा अलग और आकर्षक अंदाज देता है।
घड़ी की पट्टी जैसी चौड़ी बनावट में काले मोती और सुनहरे हिस्से इसे पारंपरिक और स्टाइलिश रूप देते हैं।
छोटे फूल के आकार का सुनहरा या स्टोन-जड़ा पेंडेंट काले मोतियों वाली कलाई की चेन को नाजुक और स्त्रीसुलभ रूप देता है।
काले मोतियों के साथ रंगीन या चमकदार स्टोन वाला डिजाइन पारंपरिक आभूषण में थोड़ा आधुनिक रंग जोड़ता है।
काले मोतियों के बीच नीले रंग की आंख जैसी आकृति वाला डिजाइन आधुनिक आभूषणों में एक अलग पहचान बनाता है।
हल्की चेन, काले मोती और सुनहरी परत वाला डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है जो कम वजन में स्टाइल चाहती हैं।