ग्लोबल वार्मिंग से बढ़ रहे हैं मच्छर, डेंगू और जीका जैसी बीमारियां का बढ़ा खतरा

सुनीता पांडे

पृथ्वी के लगातार बढ़ते तापमान को लेकर जारी वैश्विक चिंताओं के बीच वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण डेंगू और जीका का खतरा बढ़ रहा है।

Photo: Freepik

तापमान में बदलाव की जांच करने वाले एक अध्ययन में दावा किया गया है कि 2080 तक करीब एक अरब लोग मच्छरों से होने वाली बीमारी जैसे डेंगू, जीका आदि की चपेट में होंगे।

Photo: Freepik

दुनिया ज्यादा गर्म होती जा रही है, इससे मच्छरों का भौगोलिक दायरा भी बढ़ता जा रहा है।

Photo: Freepik

वे नई ऊंचाई वाले इलाकों में फैलने लगे हैं, जिससे वहां भी मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियां फैलने लगी है।

Photo: Freepik

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है जिन स्थानों पर मच्छरों के लिए अनुकूल जलवायु नहीं है, जलवायु परिवर्तन से वहां भी मच्छर फैल जाएंगे।

Photo: Freepik

मच्छर जो वायरस लाते हैं वह सही परिस्थितियां मिलने पर वह बहुत तेजी से प्रकोप फैलाते हैं।

Photo: Freepik

अफ्रीका के उन क्षेत्रों में यह संख्या बहुत अधिक थी, जहां 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की 80 प्रतिशत मौतों का कारण मलेरिया था।

Photo: Freepik

अगर मच्छरों की आबादी इसी तरह बढ़ती रही तो डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी दर्जनों उभरती बीमारियां तेजी से फ़ैल सकती है।

Photo: Freepik

आमतौर पर माना जाता है कि मच्छर गर्म देशों में होते हैं लेकिन वे ठंडे इलाकों में भी पाए जाते हैं।

Photo: Freepik

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार मच्छर विश्व के सबसे खतरनाक जीवों में से एक है, जिसकी वजह से होने वाली बीमारियों से प्रत्येक साल लाखों लोग जान गंवाते हैं।

Photo: Freepik
Watch More Story