संदीप पांडे
ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स पहुंचे हैं।
सबा अपने वेकेशन की पल-पल की अपडेट अपने सोशल मीडिया के जरिए दे रही हैं।
सबा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतिक की एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वो एक कैफे में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
सबा ने ऋतिक की तस्वीर को शेयर कर लिखा, “माई हिप्पो हार्ट।”
दूसरी तस्वीर सबा और ऋतिक की सेल्फी की है। जिसमें दोनों एक-दूसरे के सिर पर सिर रखे पोज दे रहे हैं।
कपल की ये तस्वीरें उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही है।
ऋतिक ने करण जौहर के 50वें बर्थडे पार्टी में सबा के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।